फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोस्टमार्टम में सत्संग प्रचारक की दम घुटने से मौत की पुष्टि

Thu, 05 Sep 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा क्षेत्र के खझौला गांव की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थानांतर्गत खझौला ग्राम पंचायत के बड़ा पुरवा में मंगलवार सुबह 60 वर्षीय सत्यंग प्रचारक की मौत फंदे से लटकने की वजह से हुई थी। पुलिस के मुताबिक मुंह में कपड़ा डालकर वह खुद फंदा लगाकर झूल गए थे। आत्महत्या करने की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन

खझौला गांव के बड़ा पुरवा निवासी कन्हैया लाल चौधरी संत सतपाल महाराज के अनुयायी थे। वह सतपाल महराज के निर्देश पर गांव-गांव जाकर सत्संग किया करते थे। सत्संग कराने की व्यवस्था करने का जिम्मा उन्हीं का था। उनकी पत्नी का पूर्व में ही निधन हो चुका है। वर्तमान में वह घर पर अकेले ही रहते थे। उनके घर के सामने एक आम का पेड़ आधा गिरा पड़ा है। इसी पेड़ में नायलाल की रस्सी के सहारे उनका शव मंगलवार की सुबह लटकता मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें