डाक अधीक्षक का ज्ञापन देते डाक कर्मी।
बस्ती। ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डाक अधीक्षक को ज्ञापन दिया। बताया कि ज्ञापन में 12 व 24 साल पर इंक्रीमेंट, बीमा और आठ-आठ घंटे की शिफ्टवार काम लिए जाने की मांग की। अध्यक्ष सहदेव दुबे ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश का रुख कर्मचारी विरोध है। पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा हुआ करती थी। इसे समाप्त करना कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। मौके पर सचिव चंद्र प्रकाश दुबे, राधेश्याम यादव, ब्रह्मदेव यादव, अश्विनी कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद