श्रीमद्भागवत कथा में ढोंढरी पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री के निजी सचिव राकेश मिश्र ने करपत्री महराज
बभनान। क्षेत्र के ढोढरी में भाजपा नेता रमाकांत पांडेय के यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने केंद्रीय गृहमंत्री के निजी सचिव डॉ. राकेश मिश्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
कथा व्यास संत करपात्री महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि जरूरतमंद परिवारों का हमेशा सहयोग करना चाहिए और किए गए सहयोग का कभी जिक्र न करें वरना मन में अहंकार आ जाता है। चाहे जितने ऊंचे पद पर पहुंच जाएं मन में कभी अहंकार न आने दें। श्रेष्ठ वही माना जाता है ऊंचे पद पर आसीन होने के बाद भी नम्र बना रहता है। मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजू राय, पूर्व विधायक जटाशंकर तिवारी, राजेंद्र पांडेय, राजेंद्रनाथ तिवारी, ई. वीरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।