फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जयंती पर याद किए गए समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र

Sun, 06 Aug 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती मनायी गयी।
विज्ञापन
बस्ती । समाजवादी चिंतक अपनों में छोटे लोहिया के रूप में लोकप्रिय पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र को उनकी 90वीं जयंती पर याद किया गया। शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में सदर विधायक एवं जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के संयोजन में संगोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र आखिरी सांस तक समाजवादी थे। उन्हें समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला कहा जाता था। राजनीति में उन्होंने सदैव सादगी बनाए रखी और कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च सम्मान दिया। युवा पीढ़ी को उनके जीवन संघर्ष और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरणा लेनी चाहिए।

रूधौली विधायक राजेंद्र चौधरी, कप्तानगंज के विधायक कवींद्र चौधरी अतुल ने जनेश्वर मिश्र को नमन किया।

सपा नेता मो. स्वालेह, समीर चौधरी, कप्तानगंज विधानसभाध्यक्ष रन बहादुर, बस्ती सदर के मो. सलीम, मो. उमर और जावेद पिंडारी, सुरेंद्र सिंह छोटे, चंद्रिका यादव, अरविंद सोनकर, इंद्रावती शुक्ला, गीता भारती, मुलायम यादव, मंशाराम कन्नौजिया, गगन पांडेय आदि ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

इस मौके पर निर्मल सिंह, रिंटू यादव, प्रवीण पाठक, गुलाम गौस, प्रमोद यादव, फौजदार यादव, राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र यादव, निजामुद्दीन, गौरीशंकर यादव, घनश्याम यादव, मो. अहमद सज्जू, रवि गुप्ता, राम सुरेश यादव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें