आम आदमी पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
बस्ती। आम आदमी पार्टी (आप) की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रेस क्लब सभागार में हुई बैठक में यह घोषणा हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष डाॅ. राम सुभाष वर्मा ने बताया कि प्रेमचंद्र चौधरी, वीरेंद्र यादव, सुग्रीम यादव, हरेंद्र चौधरी, मनोज जायसवाल, शेषनाथ चौधरी जिला उपाध्यक्ष, चंद्रभान कन्नौजिया जिला महासचिव, मिथलेश भारती जिला महिला अध्यक्ष, वीरेंद्र कसौधन जिला मीडिया प्रभारी, राम सजन सूर्यवंशी, अब्दुल कयूम जिला सचिव, जनकराज कोषाध्यक्ष घोषित किए गए।
इसके अतिरिक्त सत्यनारायण चौधरी, उमेश शर्मा, जेपी यादव, राकेश चौधरी, अंकिता सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, मनीराम वर्मा सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी के बौद्ध प्रांत के सचिव एवं जिला प्रभारी देवेंद्रनाथ आंबेडकर ने घोषित पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे पार्टी को मजबूत करने, जनहित के सवालों पर संघर्ष जारी रखें।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद, पतिराम आजाद, बूथ अध्यक्ष राम अदालत गुप्ता, राकेश गुप्ता, दिलीप कुमार, संजय, अरविंद, अरुण प्रकाश, केपी भारती, आलोक कुमार, दिनेश कुमार गौतम, पप्पू मिश्र आदि मौजूद रहे।