यशकांत सिंह बने प्रमुख संघ के मंडल अध्यक्ष।
बस्ती। एक निजी होटल में शनिवार को प्रमुख संघ की मंडलीय कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से यशकांत सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में प्रमुखों ने तमाम विकास कार्यों की चर्चा की।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष यशकांत सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सही क्रियान्वयन कराने के लिए मंडल के तीनों जिलों के प्रमुखों को मिलकर काम करना होगा। शासन की मंशा के अनुरूप गो आश्रय स्थलों को सुदृढ़ कराया जाएगा। अमृत सरोवरों के निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाएगी। इसके लिए प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाना होगा। कहा कि ग्राम पंचायतों को शासन की मंशा के अनुरूप विकसित किया जाना सभी प्रमुखों का लक्ष्य होना चाहिए।
इस मौके पर प्रमुख संघ के सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा, संत कबीरनगर राम मिलन यादव, जटाशंकर शुक्ला, रघुनाथ सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, शैलेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।