फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से दरिंदगी के आरोपी कुंदन का बयान लेने जल्द जेल जाएगी पुलिस

Sat, 17 Jun 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/गौर। अय्याशी का अड्डा बताए जा रहे दरिंदगी के आरोपी कुंदन सिंह के मकान में अवैध शराब का जखीरा मिलने के मामले की जांच तेज हो गई है। विवेचक ने इस मामले में 16 लोगों को गवाह बनाया है। जिनमें तीन आबकारी विभाग के लोग शामिल हैं। एसएचओ गौर को भी इसमें गवाह बनाया गया है। जल्द ही आरोपी कुंदन सिंह का बयान दर्ज करने पुलिस जेल में जाएगी। वह दरिंदगी मामले में आठ जून से ही न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। उससे मकान के अंदर शराब रखने के प्रयोजन के बारे में पूछा जाएगा। साथ ही कहां से वह शराब लाई गई और उसके साथ इस धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं,इसकी भी जानकारी लेने की कोशिश की जाएगी। विवेचक राधेश्याम यादव ने बताया कि वह मौके का मुआयना करके नजरी-नक्शा वगैरह तैयार कर चुके हैं। गवाहों का बयान कराने के साथ ही केस के विभिन्न पहलुओं पर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को विवेचक रामेश्वर यादव घटना स्थल का निरीक्षण करने गए तो वहां कमरे में रखी अवैध शराब का जखीरा मिला था। उसी मकान में किशोरी के साथ पांच जून की शाम को दरिंदगी हुई थी। उस मकान के एक कमरे में 225 पाउच देशी शराब बंटी बबली व 42 पाउच अंग्रेजी शराब गत्ते में बरामद की गई थी। किशोरी के परिवार के लोग पहले से ही आरोप लगा रहे हैं कि कुंदन सिंह और उसके सहयोगी अवैध शराब के धंधे में लिप्त हैं।
-
संपर्क में आए सभी लोगों का बयान लेगी पुलिस
- किशोरी से दरिंदगी प्रकरण में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। विवेचक रामेश्वर यादव का कहना है कि घटना से कुछ घंटे पहले और बाद कुछ घंटे बाद तक के बीच जितने लोगों से आरोपियों ने संपर्क किया था उन सभी का बयान लिया जायेगा। इसका ब्योरा उनके मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स से लिए जा रहे हैं। इससे पहले पीड़िता के परिवार के अलावा किशोरी को मृत घोषित करने वाले निजी चिकित्सक, वारदात के दौरान किशोरी का इलाज करने लिए बुलाए गए मेडिकल स्टोर संचालक और उस सब्जी विक्रेता से भी पूछताछ की जा चुकी है, जहां से किशोरी सब्जी खरीद कर लौटी थी।
विज्ञापन

-

पांच जून को बिरऊपुर में हुई थी दरिंदगी

- घर से सब्जी लाने निकली गौर थानाक्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी का एक किलोमीटर दूर बिरऊपुर के पास पांच जून को खून से लथपथ शव मिला था। पोस्टमार्टम में उसके साथ दरिंदगी की बात सामने आई थी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग जिंदा होने की उम्मीद में पास के एक निजी डाक्टर के पास ले गए, लेकिन डाक्टर ने बताया कि उसकी करीब घंटे भर पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। पोस्टमार्टम में अप्राकृतिक दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने केस में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा को शामिल किया। इस मामले में राजन निषाद, कुंदन सिंह और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है।केस की विवेचना परशुरामपुर के एसएचओ रामेश्वर यादव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें