गौर। दशहरा और दीपावली के पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। शनिवार को थाना परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक समुदाय को त्यौहार मनाने की पूरी स्वतंत्रता है। यदि कोई व्यक्ति उत्पात मचाने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना गोपनीय तरीके से सीयूजी नंबर 9454403111 या डायल 112 पर दी जा सकती है। पुलिस तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। बैठक में उमेश कुमार राजभर, अजय कसौधन, बुधीराम यादव, राम मौर्य, जमुना कसौधन, राजकुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद