फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अखंड अपहरण कांड के आरोपियों समेत 13 पर लगाया गैंगस्टर, चार गैंग को किया पाबंद

Sun, 02 Oct 2022 06:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

पुलिस ने चार गैंग के 13 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है, इसमें रुधौली थाना क्षेत्र के बहुचर्चित अखंड अपहरण कांड के दो आरोपी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के अलग-अलग तीन थानों की पुलिस ने चार गैंग के 13 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है, इसमें रुधौली थाना क्षेत्र के बहुचर्चित अखंड अपहरण कांड के दो आरोपी भी शामिल हैं। इसके अलावा पशु तस्करी और चोरी की घटनाओं में आरोपी तीन गैंग के 11 सदस्यों को गैंगस्टर में पाबंद किया गया है।

विज्ञापन

रुधौली थाने के प्रभारी रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि कस्बे के कपड़ा व्यवसाई के बेटे अखंड के अपहरण में शामिल आरोपी सूरज सिंह और आदित्य सिंह निवासी पाली केशवपुर वार्ड नंबर 16 (शनिचरा बाजार के पास) थाना सहजनवां गोरखपुर के खिलाफ यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह बनाकर पशु वध करने के आरोपी अब्दुल कलाम, मोहर अली उर्फ सोमन, निशार अहमद निवासी हसनी थाना रुधौली, जैनुल्लाह निवासी रौनहिया थाना रुधौली और कमरुलहोदा निवासी करही थाना दुधारा संतकबीरनगर को भी गैंगस्टर में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने गौहत्या का अपराध करने के आरोपी दीपक कुमार, चिन्टू गौड़ निवासी संग्रामपुर थाना वाल्टगंज और संजय चौधरी निवासी प्रभुनाथपुर (श्रीपालपुर ) थाना वाल्टरगंज के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। कलवारी थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए गिरोह बनाकर चोरी का अपराध करने के आरोपी अब्दुल करीम, अब्बास अली और मो. इमरान निवासी कुसौरी थाना कलवारी के खिलाफ यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें