विक्रमजोत। छावनी थाना परिसर में रविवार को एक विषैला सांप निकल आया। सांप को देख थाना परिसर में पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने पैकोलिया थाना क्षेत्र से एक सपेरे घनश्याम को बुलाकर सांप को पकड़वाया। करीब तीस मिनट तक सांप ने पुलिसकर्मियों सहित सपेरे को खूब परेशान किया। मशक्कत के बाद सपेरे के काबू में आया। पुलिस टीम ने सांप को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। संवाद