बस्ती। पुलिस परिक्षेत्र बस्ती कार्यालय को आईजीआरएस के मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में माह जून व जुलाई में लगातार दो बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ। आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि सात माह में अब तक पांच बार परिक्षेत्र की शाखा को प्रथम स्थान हासिल हो चुका है। इस शाखा के जरिए माह जुलाई 2023 में कुल 741 प्रार्थना पत्रों/फीडबैक का शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जा चुका है। आईजी ने आईजीआरएस शाखा में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शाबाशी देते हुए कहा भविष्य में इसी तरह मेहनत व लगन के साथ जनता की सेवा का कार्य करते रहें। अन्य कर्मचारियों को भी इनसे प्रेरणा लेने को कहा। कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण पुलिस सेवा की प्राथमिकताओं में से एक है।