फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑटो में छूटा बैग पुलिस ने नकदी समेत लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। ऑटो में छूटे बैग को वॉल्टरगंज पुलिस ने नकदी और अन्य सामान सहित बरामद कर महिला को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि डॉ. दीक्षा किरण सात नवंबर को डिडई से ऑटो से बस्ती आ रही थीं। मनोरि चौकी के सामने ऑटो बदलते समय उनका बैग उसमें छूट गया था। बैग में 24,500 रुपये नकद, कपड़े, चाबियां और किताबें थीं। शिकायत मिलने पर चौकी प्रभारी उपेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल सादिक और कांस्टेबल प्रकाश यादव ने सीसीटीवी व टोल प्लाजा के कैमरों की मदद से ऑटो चालक की पहचान की। चालक अकबर अली निवासी धनघटी, गौर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए पूरा बैग सुरक्षित लौटा दिया। सामान मिलने पर डॉ. दीक्षा किरण ने पुलिस और ऑटो चालक का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें