फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रास्ते के विवाद में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में रास्ते के विवाद में निर्माणाधीन मकान की दीवाल गिरा देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जगन्नाथपुर निवासी भगवान दास ने लालगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि वे अपनी भूमिधरी नंबर में निर्माण कार्य कर रहे थे। आरोप है कि बीते शुक्रवार की शाम करीब 7.30 बजे गांव के कुछ लोग 20-25 की संख्या में बाहरी लोगों को बुलाकर उनकी निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिए। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी इंद्रजीत यादव, अजीत यादव, विनीत यादव निवासीगण जगन्नाथपुर थाना लालगंज, सुनील पटेल निवासी गडार थाना लालगंज और 20 से 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें