फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस कर्मियों ने योग कर निरोग रहने का लिया संकल्प

विज्ञापन
मुंडेरवा थाने पर योग करते पुलिस कर्मी-संवाद
विज्ञापन
मुंडेरवा। रविवार को मुंडेरवा थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास का संचालन एवं मार्गदर्शन योग गुरु आदित्य नारायण द्वारा किया गया। योग गुरु आदित्य नारायण ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता एवं तनाव मुक्ति का प्रभावी माध्यम है। योगाभ्यास के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अमरनाथ यादव, गिरिश चन्द्र यादव, मुरली धर मिश्रा, राजनाथ सिंह, मिथिलेश मिश्रा, पुनीत पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें