बस्ती। एसपी अभिनंदन के नेतृत्व में पुलिस अफसरों की टीम रात्रि कालीन गश्त में जुटी रही। एसपी के साथ एएसपी श्यामकांत, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स सार्वजनिक जगहों पर पैदल मार्च की। इस दौरान आमजन को नए साल के जश्न में हुड़दंग एवं आपत्तिजनक हरकत करने से सजग किया गया। एसपी ने कहा कि नव वर्ष के उत्सव को रचनात्मक अंदाज में मनाएं। जिससे शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगड़ने न पाए। थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती जयदीप दुबे पूरी टीम के साथ रेलवे स्टेशन, दक्षिण दरवाजा, पांडेय बाजार से लेकर हाईवे के किनारे ढाबों और होटलों के आसपास आधी रात तक गश्त करते रहे। वहीं शहर कोतवाल भी मय दल बल शहर में भ्रमणशील रहे। संवाद