फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर नजर

Sun, 12 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- भीड़ पर ड्रोन कैमरे से भी रखी जाएगी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दीपावली पर संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्रोन से निगरानी की जाएगी। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों पुलिस सख्ती से निपटेगी। राष्ट्रीय राजमार्गों व संपक मार्गों पर वाहनों की जांच बढ़ा दी गई है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबों पर निगाह रखी जा रही है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है।
जिले में कानून व्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी ने जनपद को दो सुपर जोन, चार जोन व 16 सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस निरंतर गश्त करेगी। संदिग्ध लोगों की तलाशी लेगी। जनपद की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें और सभी लोग अपने सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखें। प्रतिष्ठानों पर बाहर की और भी कैमरे चालू रखें। धनतेरस के दिन जिले भर में 1353 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं की स्थापना हुई है, जिस पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

अधिकृत तौर पर है लगी हैं पटाखे की 272 दुकानें
जिले भर में पटाखे की 272 दुकानें खोली गई हैं। इसमें 22 स्थायी व 250 दुकानें अस्थायी तौर पर चिह्नित स्थानों पर लगाई गई हैं। प्रशासन व पुलिस की ओर पटाखों की दुकानों का सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें