फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आईजी रेंज हुआ पहला आईएसओ प्रमाणन दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आईजी रेंज बस्ती का दफ्तर प्रदेश में पहला आईएसओ प्रमाणन दफ्तर हो गया है। रेंज के इस सबसे महत्वपूर्ण कार्यालय का आईजी रेंज की पहल पर इंटरनेशन आर्गनाइजेशन फाॅर स्टेंडर्डाइजेशन ने सप्ताह भर पहले सर्वे कर आईएसओ प्रमाणपत्र के लिए हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन

आईजी रेंज आरके भारद्वाज ने बताया कि पुलिस का काम भी सर्विस की तरह ही है। इसमें जनता को सुरक्षा के रूप में सेवा दी जाती है। पुलिस भी समाज का काम करती है। पुलिस को यह प्रमाणपत्र पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पुलिसकर्मियों की जवाबदेही बढ़ाने व नागरिकों की सेवा में सुधार के लिए दिया जाता है। पुलिस के विभाग एक अहम आफिस को पहली बार गुणवत्ता के लिए अमेरिका की संस्था यूएएफ की ओर से आइएसओ (इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन फार स्टैंडर्डाइजेशन) प्रमाणपत्र मिला है।



पुलिस दफ्तर को आईएसओ प्रमाणन प्राप्त करने की मुख्य विशेषताएं

आईएसओ का मतलब है ‘इंटरनेशन ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टेंडर्डाइजेशन’ यह एक तरीके से वर्ल्ड वाइड नेशनल स्टैंडर्ड बॉडी फेडरेशन है। यह अलग अलग चीजों को सर्टिफिकेट देते हैं और देश में यह सर्टिफिकेट देने का जो बॉडी काम करती है। इसका उद्देश्य ग्राहक की संतुष्टि को बढ़ाना है और इससे सिस्टम को सुधारने का प्रयास किया जाता है और ग्राहक के अनुभव को बेहतर बनाया जाता है। रेंज दफ्तर में सबसे पहले गेट पर ही सुझाव व शिकायत की पेटिका लगाई है। जैसे अंदर प्रवेश करते हैं तो रेंज के दफ्तर में बनाए गए अलग-अलग पटल बोर्ड लगाए हैं। इन सब व्यवस्थाओं को आईएसओ प्रमाणन के अनुरूप रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईजी रेंज दफ्तर बना ई-आफिस

पुलिस महानिरीक्षक का परिक्षेत्रीय कार्यालय पूर्णतया ई-दफ्तर में परिवर्तित किया गया है। रेंज स्तर पर यह सूबे का सबसे पहला ई-दफ्तर भी बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें