संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लखीमपुर खीरी से भटककर गौर कस्बे में पहुंचा युवक शुक्रवार को पुलिस की मदद से अपने परिवार वालों से मिलाया। एसएचओ गौर राज कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें गौर कस्बे में लावारिस हालत में घूमते हुए एक युवक के बारे में सूचना मिली। उसे बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने अपने को सुरजीत कुमार रैदास पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ग्राम पोखनापुर थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी बताया।
मोबाइल नंबर की जानकारी लेकर उसके परिवार वालों को इसके बारे में सूचना दी गई। शुक्रवार को उसकी मां परिवार के अन्य लोगों के साथ थाने पर पहुंची। जहां आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें सुपुर्द किया गया। युवक की मां ने बताया गया कि उनके बेटे सुरजीत कुमार रैदास मानसिक रूप से परेशान रहता है। एक महीने पहले वह घर से निकला था। काफी खोजबीन किया था किंतु कहीं पर पता नहीं चल पाया। उसने गौर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।