बस्ती। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, परिवहन शाखा, कैंटीन शाखा, भोजनालय, बैरक आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव का निर्देश दिया। उन्होंने अर्दली रूम भी किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक संदीप कुमार राय मौजूद रहे। संवाद