फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राजगीर संतोष हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली

Sun, 01 Sep 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर थाने की पुलिस जगह-जगह देती रही दबिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के कोठवा भरतपुर निवासी राजगीर संतोष राजभर की हत्या के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश देती रही। मगर, कामयाबी नहीं मिली। संतोष के बेटे ने गांव के दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।
शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के कोठवा भरतपुर निवासी 30 वर्षीय संतोष की हत्या कर फेंका गया शव कंपोजिट विद्यालय से थोड़ी दूरी पर बाग में झाड़ियों से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया था। संतोष के बेटे विकास ने नगर पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही चंदू व राकेश पर घर से बुलाकर ले जाकर गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम दोनों तो वापस अपने घर आ गए, लेकिन पिता जब देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला ।सुबह बकरी चराने वालों ने शव देखकर शोर मचाया तब जाकर हम लोगों को इसकी जानकारी हुई। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में नामजद आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें