शराब बेचवाने के आरोप में सिपाही लाइन हाजिर
बस्ती। लॉकडाउन के दौरान शराब बेचवाने के आरोप में सोनहा थाने के सिपाही प्रदीप कुमार सिंह पर आखिरकार गाज गिर ही गई। एसपी हेमराज मीणा ने बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षी प्रदीप को तत्काल रिलीव कर दिया गया है। आरक्षी प्रदीप कुमार सिंह पर लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र में शराब बिकवाने का आरोप लगाया गया था। आरोप की एसपी के निर्देश पर सीओ जांच कर रहे थे, इसी बीच एक प्रधान प्रतिनिधि इस खेल में सामने आया। उसके खिलाफ उसी क्षेत्र के धवाय निवासी संदीप चौधरी ने थाने में तहरीर दे दी।