कलवारी। क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बृहस्पतिवार की रात डांस करने की बात पर दो लोग आपस में भिड़ गए। इसमें एक व्यक्ति ने लूट की फर्जी सूचना दे दी। पुलिस को घंटों हलकान कर दिया।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोनिया चौराहे के पास दोफड़ा निवासी राकेश तथा शंभूनाथ के बीच डांस करने की बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद राकेश ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि उसका आठ हजार रुपये, गले का चेन तथा मोबाइल शंभूनाथ ने छीन लिया। घंटों जांच के बाद यह मामला फर्जी निकला। राकेश ने बताया कि डांस करते वक्त उसका सामान कहीं गिर गया और वह जान नहीं पाया। झूठी सूचना पर पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। संवाद