फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो दिन से लापता युवक का सीवान में मिला शव-शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

Mon, 10 Jun 2024 01:39 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी,बस्ती
विज्ञापन
शव मिलने के बाद परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती छावनी थानाक्षेत्र के कौआडाड़ गांव के खेत में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास सोमवार को सुबह करीब 24 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की पहचान हर्रैया थानाक्षेत्र के बेलाड़े शुक्ल निवासी हरीश के रूप में हुई। परिवार के लोगों का कहना है कि हरीश वाटर सप्लाई के पाइप लाइन बिछाने का काम करता था।

विज्ञापन


उसे शनिवार को किसी ने फोन करके बुलाया था। तब से वह लापता था। परिवार के लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें