फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संपत्तियों के ब्योरे के अभाव में पुलिस को फिर मिली मोहलत

Sun, 07 Jul 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरमणि केस : जीडीए, एलडीए व तहसील प्रशासन से नहीं आ सका संपत्ति संबंधी जवाब
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को 20 जुलाई तक मिली मोहलत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। व्यापारी राहुल मद्धेशिया अपहरण केस में फरार चल रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की संपत्तियों के संबंध में पुलिस अब तक पूरा ब्योरा नहीं जुटा सकी। शनिवार को सुनवाई के दौरान कोतवाली पुलिस ने गोरखपुर व लखनऊ के विकास प्राधिकरण व तहसील प्रशासन से किए गए पत्राचार का जवाब न मिलने का हवाला देते हुए मोहलत मांगी। इसे मंजूर करते हुए न्यायालय ने 20 जुलाई तक की मोहलत दी है। अगली सुनवाई भी उसी दिन होगी।
21 जून को सुनवाई के दौरान कोर्ट को एक और गुमनाम पत्र मिला था। इसके आधार पर कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को गोरखपुर और लखनऊ में अमरमणि की संपत्तियों की दोबारा जांच का आदेश दिया है। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट प्रमोद कुमार गिरि ने आदेश में कहा है कि यदि कोई अन्य संपत्ति पाई जाए तो उसे भी कुर्क कर 20 जुलाई तक कुर्की कुलिंदा कोर्ट में प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

कोर्ट ने इससे पहले अपने आदेश में कहा था कि संपूर्ण चिट्ठियों को संलग्न करके प्रमुख सचिव गृह व डीजीएपी को नोडल अफसर के जरिये इस आशय के साथ भेजा जाए कि उपरोक्त संपत्तियों की अपने स्तर से जांच कराएं। यदि उपरोक्त संपत्तियां अभियुक्त अमरमणि त्रिपाठी की पाई जाती हैं तो उसकी अविलंब कुर्की कराकर ब्योरा न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।
...
गुमनाम पत्र से बढ़ी मुश्किलें
अमरमणि त्रिपाठी की महराजगंज व लखनऊ की संपत्तियों को पुलिस प्रशासन कोर्ट के आदेश पर कुर्क कर चुका है। गोरखपुर में उनकी कोई संपत्ति नहीं पाई गई थी। मगर, कोर्ट को एक गुमनाम पत्र मिला जिसमें बताया गया कि अमरमणि के नाम गोरखपुर के बबीना रोड दुर्गाबाड़ी, सूरजकुंड में आलीशान मकान है। इस पत्र को संज्ञान में लेकर कोर्ट ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और एसडीएम सदर से पुलिस के माध्यम से रिपोर्ट मंगाई थी। इसी बीच कोर्ट को भेज गए एक और गुमनाम पत्र के माध्यम से कोर्ट को बताया गया है कि अम मणि की लखनऊ के विपुल खंड और गोमतीनगर में दो संपत्तियां हैं।
विज्ञापन

...
शांति देवी के नाम है दुर्गाबाड़ी का बंगला
पुलिस की तरफ से कोतवाल विजय कुमार दुबे ने कोर्ट को बताया कि अमरमणि की गोरखपुर में संपत्ति होने के बारे में नगर निगम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर की रिपोर्ट में बताया गया है कि बबीना रोड, दुर्गाबाड़ी रोड, सूरजकुंड रोड पर जो आलीशान मकान हैं वह अभियुक्त अमरमणि के नाम पर नहीं है। नगर निगम गोरखपुर ने बताया है कि वह मकान अभिलेख में शांति देवी पत्नी रमेश चंद्र चतुर्वेदी के नाम दर्ज है। पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक ज्ञात स्रोतों से गोरखपुर में अमरमणि की कोई संपत्ति नहीं मिली है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण से रिपोर्ट फिलहाल नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें