फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दंगा रोधी उपकरणों से लैस पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

Mon, 17 Apr 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रूधौली में एएसपी, एसडीएम और पुलिस कर्मीयों ने किया फ्लैग मार्च।
विज्ञापन
बस्ती। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या के बाद जिले भर में रविवार को पुलिस हाई अलर्ट मोड पर रही। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी तड़के ही शांति व कानून व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़े। शहर के गांधीनगर, दक्षिण दरवाजा तिराहे समेत अन्य स्थानों पर मुस्तैद पुलिसबल को उन्होंने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

एसपी ने किसी प्रकार की अफवाह को सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से प्रचारित से बचने के लिए लोगों से अपील की। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और एसडीएम आनंद श्रीनेत के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर पंचायत रुधौली सहित विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को पैदल मार्च किया। बखिरा तिराहा, डुमरियागंज मोड़ आदि पर भ्रमणशील रहते हुए आला अफसरों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, इंस्पेक्टर अपराध मनोहर लाल आदि शामिल रहे।
शहरी क्षेत्र में में सीओ सिटी ने कोतवाल शशांक शेखर राय, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती योगेश सिंह के साथ फ्लैग मार्च किया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश पर सभी सर्किल के सीओ अपने-अपने सर्किल में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही सभी प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष ने भी संवेदनशील स्थानों पर दंगारोधी उपकरणों के साथ पैदल गश्त की।
विज्ञापन

-
पांच क्यूआरटी टीमों ने किया दंगारोधी अभ्यास
एसपी के आदेश पर जनपद में पांच क्यूआरटी टीमें बनाई गई हैं। सीओ सिटी की देखरेख में रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में इन टीमों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्हें जिम्मेदारी को ब्रीफ किया गया है। क्यूआरटी टीम और इसके अतिरिक्त दंगारोधी उपकरणों से लैस टीमों को विभिन्न संवेदनशील/ हॉट स्पॉट स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई। साथ ही इन टीमों ने दंगारोधी उपकरणों से लैस होकर फ्लैग मार्च किया। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें