बस्ती। दुबौलिया थाना के एक गांव की दो बच्चियां परिवार के लोगों से नाराज होकर घर से लापता हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद 24 घंटे के भीतर दोनों को सकुशल खोज कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार 25 मार्च को दो बच्चियां घर से नाराज होकर कहीं चली गईं थीं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस को पता चला कि थाना क्षेत्र के ग्राम लारा मोड़ के पास दोनों मौजूद हैं। संवाद