बस्ती। वाहन की चपेट में आकर हुई मौत के मामले में नगर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पश्चिमचंपारण जनपद के थाना लौरिया के तहत पडरौन निवासी विनोद प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा अनुज कुमार 30 अगस्त को बाइक लेकर सुल्तानपुर से घर जा रहा था। नगर थाना क्षेत्र के पुरैना गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। संवाद