फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरों के आगे पुलिस फेल, एक महीने में 15 से ज्यादा घटनाएं

Thu, 21 Sep 2023 11:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी बोले- जल्द घटनाओं का कर दिया जाएगा पर्दाफाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तमाम जटिल मामलों का पर्दाफाश करने में आगे रहने वाली पुलिस के सारे पैंतरे चोरों के आगे फेल हैं। एक महीने के भीतर 15 से ज्यादा घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं। इनमें किसी भी घटना का पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस के लिए परेशानी यह है कि जिले में चारों तरफ घटनाएं हो रही हैं। ज्यादातर घटनाएं उन घरों में हो रही हैं, जहां लोग गर्मी के कारण छत पर या घर के बाहर सोते हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटनाओं का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
हर्रैया थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव में तीन सितंबर को चोरी कर भाग रहे तीन में से एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया थाा। पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा। सुबह पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि दो चोर भागने में सफल हो गए थे। 26 अगस्त की रात इन्वर्टर-बैटरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करते समय दो चोर पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में पुलिस ने श्रेय ले लिया था।
विज्ञापन

17 अगस्त को छावनी थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव के अधिवक्ता के घर में पीछे के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। सोने-चांदी के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। 10 से 15 अगस्त के बीच कोतवाली क्षेत्र के डड़वा निवासी सतीश श्रीवास्तव के घर में चोरी हो गई। 10 अगस्त को घर में ताला लगाकर वह पत्नी का इलाज कराने गोरखपुर चले गए थे। 15 अगस्त को लौटकर आए तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। 15 अगस्त की रात परशुरामपुर थानाक्षेत्र के कोहराये बाजार के तीन घरों में चोरी हुई। वहां के फजर अली, दिनेश वर्मा व राजेश कुमार का कहना है कि वह लोग बुधवार सुबह उठकर घर में दाखिल हुए तो सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


13 अगस्त को सोनहा थाना क्षेत्र के परसाखाल गांव में एक साथ तीन घरों में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की नकदी, जेवरात आदि चुरा ले गए। 11 अगस्त को कप्तानगंज थाने के तमोलीपुर गांव से तीन हॉर्स पॉवर का बिजली का मोटर चोरी हो गया। इस संबंध में गड़हागौतम निवासी अनिल कुमार सिंह ने तहरीर दी थी। 16 सितंबर को हर्रैया क्षेत्र के महादेवरी गांव में दो घरों में चोरी हुई। चोरों ने पहले शारदा प्रसाद के घर को निशाना बनाया। उनके घर के ठीक सामने श्रवण कुमार के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें