कुदरहा । लालगंज क्षेत्र के एक गांव नाबालिग किशोरी और आरोपी को मुकामी पुलिस डेढ़ माह बाद भी ढूंढ नहीं पाई। पीड़ित पिता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मदद की गुहार लगाई । पुलिस अधीक्षक ने मुकामी पुलिस को निर्देश दिए कि तत्काल किशोरी को ढूंढकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला-भुसलाकर भिटौरा गांव के भालचंद करके घर की नकदी एवं जेवर लेकर 25 जनवरी को भगा ले गया। किशोरी के पिता ने पहले अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सातवें दिन एक फरवरी को आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। संवाद