फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिल्ली के ठग को पकड़ नहीं पाई पुलिस

Sat, 24 Aug 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुतवल्ली की आत्महत्या में नामजद है दिल्ली का जोशुआ जेना
विज्ञापन

पुत्र ने डीएम और एसपी को पत्र देकर लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बेगम खैर इंटर कॉलेज के पूर्व मुतवल्ली स्वर्गीय मोहम्मद अकरम के पुत्र मोहम्मद अशरफ खान ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ ही अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में मोहम्मद अशरफ खान ने कहा है कि धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद उनके पिता मोहम्मद अकरम ने 19 सितंबर 2023 को आत्महत्या कर ली थी।
पिता को अभियुक्त जोशुआ जेना पुत्र अज्ञात निवासी मकान नंबर 316 तृतीय तल विलालभाई पटेल हाउस रफी मार्ग पार्लियामेंट गली एरिया नई दिल्ली ने मंत्री बनवाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। जब उनके पिता ने रुपय वापस मांगे तो उसने देने से इन्कार कर दिया। इसी तनाव में पिता ने आत्महत्या कर लिया। जोशुआ जेना पर कोतवाली बस्ती में नामजद एफआईआर दर्ज है। मगर, कोतवाली पुलिस ने अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशरफ ने पत्र में कहा है कि जोशुआ जेना की गिरफ्तारी न होने से उनकी भी जान को खतरा है। वह शातिर व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। जोशुआ जेना की गिरफ्तारी के लिए कई बार कोतवाली पुलिस, पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया गया, लेकिन स्थिति यथावत बनी हुई है। पुलिस की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। अशरफ ने स्वयं, अपने परिवार के जान माल की रक्षा की गुहार लगाते हुए जोशुआ जेना को गिरफ्तार कराने की मांग पुलिस उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें