बभनान। ईद व नवरात्र के मद्देनजर बभनान बाजार में पुलिस ने बुधवार की शाम को फ्लग मार्च किया। इस दौरान जगह-जगह व्यापारियों से संवाद स्थापित किया। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि त्योहार में किसी तरह का खलल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सोशल मीडिया से लेकर बीट के आरक्षी सहित चौकीदारों को भी अपने-अपने क्षेत्र में गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं । इस मौके पर चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद