फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंगलसूत्र चोरी की आरोपी दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 11 Mar 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। मंगलसूत्र चोरी की आरोपी दो महिलाओं का सोनहा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तारकिया। दोनो को शांति भंग की आंशका में पुलिस ने चालान कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लोढ़वा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि से चार दिन तक मेला चलता है। शनिवार को दोपहर में मेला देखने आई महिला का गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया। महिला ने इसकी सूचना मौके पर मौजूद पुलिस को दी थी। पुलिस ने जांच के बाद मेले से दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस ने बताया कि लोढ़वा मेले में आए लोगों के साथ दो महिलाएं अपशब्द भाषा का प्रयोग कर रही थीं। सुनीता व सपना निवासी गांव मीरगंज थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें