हर्रैया। गोवंशीय पशुओं को लादकर ले जा रहा पिकअप पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि, खड़े पिकअप में कोई नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 10:15 बजे भदावल बाजार के पास संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली। उसमें गोवंशी पशुओं के लदे होने पर वाहन को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया पशु तस्करों के बड़े के गैंग का कारनामा होने का संदेह है। गाड़ी के नंबर के आधार पर तस्कर और चालक की तलाश की जा रही है। संवाद