फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर अड़े एंबुलेंस कर्मी, धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी की एंबुलेंस वापस लेने पहुंची पुलिस
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर अड़े एंबुलेंसकर्मी, धरना जारी
कर्मियों को समायोजित करने की मांग पर अड़े आंदोलनकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जीवनदायिनी एंबुलेंस संगठन के बैनर तले व एंबुलेंस संघ ने बुधवार को धरना जारी रखा। प्रशासन की मांग पर 15 एंबुलेंस देने के बाद छह सूत्री मांगों को लेकर संगठन के लोग जीआईसी परिसर में वाहन खड़ाकर धरना दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय और जिला महामंत्री आरबी साहू के नेतृत्व में आयोजित धरना में कर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि देर शाम प्रशासन पुलिस के बल पर गाड़ियों को खिंचवा रहा है। इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने कहा कि एंबुलेंस कंपनी की है। कंपनी को वाहन वापस कर दिए जाएंगे। आंदोलनकारियों पर पुलिस कोई दबाव नहीं बना रही है। संघ के जिला महामंत्री आरबी साहू ने बताया गया कि प्रदेश में जीवनदायिनी एंबुलेंस संघ के समस्याओं का जब तक कोई निराकरण नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साहू ने मांगों को गिनाते हुए कहा है कि सरकार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस कर्मियों को समायोजित करने, कंपनी बदलने के बाद कर्मियों को नहीं बदले जाने, अनुभवी कर्मियों को ही रखने। कोरोना योद्धा कर्मियों को ठेका प्रथा से मुक्त करने, शहीद एंबुलेंस कर्मियों के आश्रितों को 50 लाख का बीमा सरकार की ओर से जारी किए जाने सहित कुछ छह मांगें हैं। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, उप कोषाध्यक्ष रमेश यादव, जिला महासचिव वीरेंद्र यादव, जिला संगठन मंत्री राममणि ओझा, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर पांडेय, उप मीडिया प्रभारी अनूप पांडेय, महेंद्र कुमार, शंभूनाथ, रमेश यादव, रविप्रताप पाठक, अभय पाठक, अंकित पांडेय, श्यामसुंदर, परमात्मा प्रसाद, कुशल यादव, श्रीनिवास मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें