फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोखरे में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस, जिंदा मिली महिला

Thu, 20 Jun 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पोखरे में डूब रही महिला को ग्रामीणों ने बचाया।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाल्टरगंज। गनेशपुर स्थित एक पोखरे में एक महिला का शव उतराया होने की सूचना मिली। आनन-फानन पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पोखरे से महिला को निकलवाया तो वह जिंदा थी। महिला वहां कैसे पहुंची इसके बारे में परिवार के लोगों को मालूम नहीं है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह सात बजे सूचना मिली कि एक महिला का शव पोखरे में उतराया है। चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी हमराहियों के साथ सरैया भटोलवा पोखरे पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पोखरे से महिला को निकाला गया तो वह जिंदा थी। उसकी पहचान 65 वर्षीय बिलारी देवी निवासी इटीया टोला गनेशपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे उसके पति राम भवन, बेटे लड्डुलाल, मुंशी लाल तथा बेटी मां को देखकर रोने लगे। घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां पर उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें