बभनान। क्षेत्र के स्टेशन रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान छपिया पुलिस ने दो युवको को असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी बभनान घनश्याम वर्मा ने बताया पैकोलिया थाना क्षेत्र के बावरपारा निवासी 21 वर्षीय आकाश वर्मा और 26 वर्षीय अनुराग पांडेय को दबोचा गया। तलाशी में उनके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और एक टीवीएस स्पोर्ट बाइक बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना छपिया में आर्म्स एक्ट व एमवी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।