फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर कार से गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुरानी बस्ती पुलिस ने हड़िया के पास से की बरामदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फोरलेन पर हड़िया फल मंडी के पास थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने कार में गांजा छिपाकर ले जा रहे आजमगढ़ जनपद के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से साढ़े छह किलोग्राम गांजा और कार बरामद कर लिया है। तस्कर यह गांजा दिल्ली ले जा रहे थे।
एसओ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो तस्कर लग्जरी कार में गांजा छिपाकर बेचने के लिए ले जा रहे हैं। एसओ ने हड़िया चौकी इंचार्ज व टीम के साथ फोरलेन पर हड़िया फल मंडी के गेट पर संदिग्ध वाहनों की जांच करने लगे। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मुखबिर के बताए हुलिए की तरह एक कार आते दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोकने पर उसमें सवार दो लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनमें से एक ने अपने को धर्मेंद्र कुमार निवासी नूरपुर बुताट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ और दूसरे ने खुद को उसी गांव का अमन कुमार बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें