गौर,बस्ती। थानाक्षेत्र नर्थरी गांव में दबिश देने पहुंची स्वाट टीम का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। खबर है कि किसी अपराधी की तलाश में स्वाट टीम एक घर में घुस गई। घर के अंदर मौजूद महिलाओं ने इसका विरोध किया और वीडियो बनाने लगीं। बताया जा रहा है कि स्वाट टीम के सिपाहियों ने उनकी मोबाइल छीन ली और उनके साथ अभद्रता की। इस संबंध में पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ बताने से बच रहे हैं। एसएचओ राज कुमार पांडेय ने भी ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।