बस्ती। एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी उपनिरीक्षक किरण भास्कर, कांस्टेबल एकता सिंह शिल्पा मिश्रा ने कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज, मालवीय तिराहा , सिविल लाइन,भदेश्वर नाथ मंदिर के आसपास चेकिंग की। साथ ही छावनी के अंतर्गत मंदिर के आसपास तथा पार्क क्षेत्र कस्बा मार्केट में अन्य भीड़-भाड़ स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) फेज़-5 के तहत सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 25 व्यक्तियों से पूछताछ कर 09 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया। शेष को सख़्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस दौरान शासन से जारी हेल्प लाइन नंबर जैसे 1090, 112, 1076, 1098, 108 की जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग के बारे में बताया गया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए इनसे बचने और सतर्क रहने के लिए 1930 हेल्प लाइन नंबर के बारे में बताया गया।