फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 15 दिन पहले तेज हवा से टूटे थे पोल, नहीं ली सुध

Sun, 09 Jul 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विद्युत उपकेंद्र सल्टौआ (बघौड़ी) के तहत खरहरा जप्ती गांव में 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ताओं ने बताया कि इसकी जानकारी उपकेंद्र के अवर अभियंता को तभी दे दी गई थी, लेकिन अब तक कोई विभागीय कर्मी टूटे खंभे को देखने तक नहीं आया। इसी लाइन से कंथुई पड़ाव को भी बिजली आपूर्ति दी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब सौ उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 15 दिन पहले तेज हवा के कारण खरहरा में तीन खंभे टूट गए थे। उपभोक्ता राधेश्याम, रामकैलाश, घनश्याम, रामशंकर, सुंदर, कन्हैया आदि ने बताया कि 15 दिनों से बिजली नसीब नहीं हुई है। दिन तो जैसे तैसे कट जाता है। लेकिन, रात अंधेरे में काटनी पड़ रही है। बारिश का समय होने के कारण रात में जहरीले जंतुओं का डर बना रहता है। अवर अभियंता अनुज कुमार कन्नौजिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें