फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चमकेगी पोखरनी की सड़क, मंडी परिषद करेगी नवीनीकरण

Thu, 28 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
25 साल से टूटी सड़क का दंश झेल रही 25 हजार की आबादी
विज्ञापन


बहादुरपुर ब्लॉक के पोखरनी गांव में मंडी परिषद ने 1995 में बनाई थी सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बहादुरपुर ब्लॉक के पोखरनी से होकर मैनाजोत गांव को जाने वाली सड़क की हालत अब सुधार जाएगी। सड़क निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था मंडी परिषद ने अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेकर मौके का सर्वे करवा चुकी है। नवीनीकरण के लिए इस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजने की तैयारी चल रही है।
जानकारी के अनुसार, लुंबिनी-दुद्धी मार्ग से पोखरनी-पोखरा मार्ग पर पोखरनी गांव से होकर मैनाजोत व खाईनारा सहित तमाम गांवों को जाने वाली सड़क का निर्माण वर्ष 1995 में मंडी परिषद ने कराया था। यह सड़क गांव के बाहर ले जाकर महाकाल मंदिर के पास अधूरा छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों ने इसका निर्माण पूरा कराने के लिए बहुत प्रयास किया, लेकिन सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ। जबकि यह सड़क निर्माण के दो साल बाद से ही जगह-जगह उखड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुख्य मार्ग से आसपास के गांव मैनाजोत, खाईनारा, पकरी मिश्राइन, पिपरौला, कैथवलिया लाला, दुभरा व अन्य गांवों के 25 हजार लोगों का आवागमन होता है। इस समस्या को अमर उजाला ने 20 जुलाई व एक सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसका संज्ञान लेकर मंडी परिषद की निर्माण शाखा के उप निदेशक सरोज कुमार ने बताया कि सड़क का सर्वे कराया गया है, प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें