वीडियो कांफ्रेंसिंग से पीएम मोदी करेंगे सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन
- स्टेडियम में 18 जनवरी को खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। बस्ती के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रत्यक्ष रुप से उपस्थित होकर खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
यह जानकारी सांसद हरीश द्विवेदी ने दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से यहां के खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा की ओर से जारी बयान में सांसद ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जनवरी को बस्ती में आएंगे। वे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
जनजागरण के लिए मशाल जुलूस निकाला
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ के जनजागरण के लिए आयोजकों ने सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम से शुरू होकर शास्त्री चौक से कंपनी बाग गांधी नगर होते हुए जीआईसी तक गई। इस मौके पर अनिल दूबे, दुष्यंत विक्रम सिंह, यशकांत सिंह, अमृत कुमार वर्मा, सरोज मिश्र, आलोक पांडेय, नितेश शर्मा, वरुण सिंह, विद्यामणि सिंह, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद