फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 17 सितंबर से पूरे देश में प्रारंभ होने जा रही है। उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। इसमें कुल 18 परंपरागत ट्रेडों को शामिल किया गया है। योजना के तहत लाभार्थी का चयन जिला उद्योग केंद्र और डीएम स्तर से गठित कमेटी द्वारा की जाएगी। चयन के बाद लाभार्थी को सर्वप्रथम एक बाउचर दिया जाएगा, जिससे वह 15 हजार रुपये तक का टूलकिट खरीद सकें। साथ ही एक आईडीकार्ड एवं प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। पहली बार लाभार्थी को एक लाख रुपये का ऋण पांच प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा। इसे 18 माह में अदा करना होगा। इसके बाद दो लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें