फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Tue, 06 Jun 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
एसडीएम शैलेश दुबे को अमरूद का पौधा भेंट करते हियुवा कार्यकर्ता
विज्ञापन
बस्ती। जनपद में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस दिया गया। सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से सार्वजनिक जगहों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। सभी ने प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने पर जोर दिया। परिवारपुर गांव में मनोरमा नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को नदी को प्रदूषण मुुक्त रखने के लिए प्रेरित किया। बाद में सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक हर्रैया अजय सिंह एवं डीएम ने मनोरमा के तट पर पौधारोपण किया। डीएम ने कहा कि प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के लिए घातक है। इसका उपयोग कम किया जाए। सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र मौजूद रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. डीके श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण दिवस 2022 की थीम बीट द प्लास्टिक है। इसका मतलब प्लास्टिक के उपयोग को कम करना है। वैज्ञानिक डा. वीबी सिंह ने कहा कि पृथ्वी संकट के दौर से गुजर रही है। प्रत्येक देश प्रदूषण की चपेट में है। इस वैश्विक संकट से उबरने के लिए प्रत्येक मनुश्य को सचेत होना पड़ेगा। हरिओम मिश्र, कृषक अखिलेश पांडेय, अहमद अली आदि मौजूद रहे। सदर विकास खंड कार्यालय में सांसद द्विवेदी एवं सीडीओ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता साइकिल रैली रवाना की। परिसर में पौधारोपण भी किया। डीसी मनरेगा/बीडीओ संजय शर्मा, ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ अनिल कुमार यादव व प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प भी दिलाया गया। एडीओ पंचायत अरुणेश पाल, अजय श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा आदि मौजूद रहे। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन एवं पर्यावरण दिवस एक साथ मनाया। भानपुर तहसील परिसर में एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। एसडीएम भानपुर शैलेष दुबे एवं हियुवा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में आम, आंवला,बरगद, पीपल, सहजन, नीबू आदि के पौधे लगाए गए। इस मौके पर दुर्गेश भरतवंशी, कुलदीप मौर्य जीवन, अरूण गुप्ता, राजमणि यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती के तत्वावधान में न्यायालय परिसर बस्ती में जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी के जागरूक होने का आह्वान किया। कहा कि शुद्ध पर्यावरण के बगैर जीवन सुरक्षित नहीं है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय चंद्रशिला, अपर जिला जज मीनू शर्मा, अपर जिला जज शिव चंद्र, न्यायाधीश अंजू कनौजिया, अपर जिला जज रजनीश कुमार मिश्र मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद ने वितरित किए औषधीय पौधे
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार इंडियन पब्लिक स्कूल नचना में भारत विकास परिषद की ओर से औषधीय पौधे वितरित किए गए। इस दौरान सौ नीम, सौ तुलसी और सौ फलदार पौधे आमजन में वितरित हुए। यहां गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि डीएफओ नवीन शाक्य ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। सेवानिवृत्त कर्नल केसी मिश्र ने कहा एक पेड़ सौ पुत्र के समान है। एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र, परिषद के अध्यक्ष कैलाश नाथ दुबे, भाजपा नेता जगदीश शुक्ल, राजेश त्रिपाठी, भावेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
राजकीय पॉलीटेक्निक में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

बस्ती। राजकीय पालीटेक्निक छबिलहाखोर में विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फार एनवायरनमेंट) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि ऐसी जीवनशैली अपनाएं, जो पर्यावरण को नुकसान ना पहुचाए। मिशन लाइफ 2022-2028 की अवधि में पर्यावरण की रक्षा एवं संरक्षण के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक कार्यवाही करने के लिए कम से कम एक अरब भारतीयों एवं अन्य वैश्विक नागरिकों को जुटाने के उद्देश्य के लिए बनाया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था के प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद ने पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी जीवनशैली को कैसे बदल सकतें है, इस बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन शिव प्रकाश त्रिपाठी वरिष्ठ प्रवक्ता यांत्रिक ने किया। कार्यक्रम में नीरज मिश्रा, ऋचा मोर्या, आदित्य सिंह, राजाराम मौर्य, वर्तिका उपाध्याय, वैशाली सिंह, गौरव गुप्ता,रमेश चौहान का योगदान रहा।
-
प्रेस क्लब में आयोजित हुआ सेमिनार

बस्ती। विश्वयुवक केंद्र नई दिल्ली के सहयोग से युवा विकास समिति ने प्रेस क्लब मेंपर्यावरण दिवस पर सेमिनार आयोजित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोशनीश्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम स्वयं प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान बनें। बाल संरक्षण अधिकारी वीना सिंह, लक्ष्मीसिंह, डा. नवीन सिंह, प्रधानाचार्य नीलमसिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। बाद में आम, लीची, अमरुद, आंवला आदि के 200 पौधे वितरित किए गए। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार पचवस झील किनारे क्षेत्रीय विधायक विधायक अजय सिंह व बीडीओ विक्रमजोत सुनील कुमार कौशल, ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने पौधारोपण किया। इस मौके पर शैलेश उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।

एसडीएम शैलेश दुबे को अमरूद का पौधा भेंट करते हियुवा कार्यकर्ता

एसडीएम शैलेश दुबे को अमरूद का पौधा भेंट करते हियुवा कार्यकर्ता

एसडीएम शैलेश दुबे को अमरूद का पौधा भेंट करते हियुवा कार्यकर्ता

एसडीएम शैलेश दुबे को अमरूद का पौधा भेंट करते हियुवा कार्यकर्ता

एसडीएम शैलेश दुबे को अमरूद का पौधा भेंट करते हियुवा कार्यकर्ता

एसडीएम शैलेश दुबे को अमरूद का पौधा भेंट करते हियुवा कार्यकर्ता

एसडीएम शैलेश दुबे को अमरूद का पौधा भेंट करते हियुवा कार्यकर्ता

एसडीएम शैलेश दुबे को अमरूद का पौधा भेंट करते हियुवा कार्यकर्ता

एसडीएम शैलेश दुबे को अमरूद का पौधा भेंट करते हियुवा कार्यकर्ता

एसडीएम शैलेश दुबे को अमरूद का पौधा भेंट करते हियुवा कार्यकर्ता

एसडीएम शैलेश दुबे को अमरूद का पौधा भेंट करते हियुवा कार्यकर्ता

एसडीएम शैलेश दुबे को अमरूद का पौधा भेंट करते हियुवा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें