फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मानसून पूर्व बारिश से सुहाना हुआ मौसम

Wed, 21 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शाम को हुई शहर में  हल्की बारिश।
विज्ञापन
बस्ती। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बारिश हो ही गई। मंगलवार शाम पांच बजे से जिले में बारिश की फुहारों ने लोगों का सुख चैन बहाल किया। बारिश के पहले धूल भरी तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पहले जिले में तीन मई को बारिश हुई थी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार को बारिश हुई। मौसम में परिवर्तन का असर सोमवार रात से दिखने लगा था। रात में बादल और ठंड हवाओं ने मंगलवार को सुहाना होने का एहसास करा दिया था। मंगलवार भोर में हर्रैया तहसील क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। घने बादलों के कारण सुबह गर्मी से राहत रही। लेकिन, 11 बजते-बजते उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया और धूप निकल आई। दोपहर दो बजे रोज की तरह सूर्य अपने रूतबे में दिखे। शाम चार बजे से बादलों ने पुन: मौसम सुहाना बना दिया और 4:30 बजे से जिले के विभिन्न हिस्सों में धूल भरी तेज हवा चलनी शुरू हो गई। पांच बजते-बजते जिलेभर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। गड़गड़ाहट और चमक के साथ बारिश ने लोगों को तरो-ताजा कर दिया।
विज्ञापन


बोले कृषि वैज्ञानिक यह प्री-मानसूनी बारिश
- आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बारिश को प्री-मानसूनी बताया। कहा कि यह मौसम की पहली बारिश है, पूरे हफ्ते इसकी संभावना बन रही है। बारिश के बाद किसान खरीफ फसलों की बुवाई शुरू कर सकते हैं। हफ्तेभर तक तापमान 36-37 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार शाम को छह बजे तक छह मिली मीटर बारिश रेकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें