कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज के वन विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। पौधों को रोपने की जगह झाड़ियों में फेंक दिया गया है। कप्तानगंज से पोखरा मार्ग पर कौड़ीकोल गांव के पास झाड़ियों में रविवार को दर्जनभर पौधे फेंक हुए मिले। पौधे सूख गए हैं। सूत्रों की माने तो इस मार्ग पर हरियाली के लिए नये पौधे लगाए जाने थे। लेकिन, अधिकारियों की लापरवाही के चलते इन पौधों को झाड़ियों में फेंक दिया गया। कप्तानगंज के रेंजर राजू प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। संवाद