बस्ती। एक पेड़ मां के नाम के तहत साउंघाट मंडल में पौधरोपण किया गया। अभियान के संयोजक अभिनव उपाध्याय ने हड़िया में बूथ संख्या 309, ग्राम पड़िया मत्स्य उत्पादन केंद्र और मकदा में बूथ पौध रोपण किया गया। अभिनव उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान से एक हरित क्रांति की लहर सी दौड़ गयी है। सदर विधानसभा के सयोजक जमुना पाण्डेय ने कहा की हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथों तक इस अभियान को पहुंचाने का है। इस अवसर पर साउंघाट के सयोजक घनश्याम सिंह, मत्स्य केंद्र प्रभारी नरेन्द्र सिंह, प्रधान पंकेश चौधरी, विराट चौहान सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद