बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से कबीर आश्रम मूड़घाट में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी ने आम, कटहल, जामुन, मौसमी जैसे फलदार पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि हमें पृथ्वी को बचाये रखने के लिए पौधरोपण करना ही होगा जो इसके अस्तित्व के ऊपर आये संकट से बचा सकता है। विशिष्ट अतिथि बाबा राम लखन दास ने कहा कि हमें पौधरोपण के महत्व को समझना होगा और अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। कार्यक्रम संयोजक मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा लक्ष्य संख्या से अधिक पौधों की सुरक्षा है इसलिए हम उन्हीं परिसर में पौधरोपण कर रहे है जहां इन्हें सुरक्षा प्रदान की जा सके। अध्यक्ष आनंद गोयल, सचिव विवेक अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। डाॅ. डीके गुप्ता, मनोज अग्रवाल, कौशल त्रिपाठी, विवेक सिंह, अमित बाधवानी, मूड़़घाट के प्रधान परशुराम, राजकुमार, उप वन क्षेत्र अधिकारी, हरीशचंद वन दरोगा, जनार्दन, रवि आदि उपस्थित रहे।