बस्ती। जिला पर्यावरण संरक्षण समिति के नामित सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव काजू पिछले 25 दिनों से शिव मंदिरों पर पौधरोपण करे रहे हैं। शनिवार को महादेवा शिव मंदिर, महादेवा घाट (सल्टौआ), बगढरवा शिव मंदिर (सल्टौआ) एवं लोढवा शिव मंदिर (ब्लाक रामनगर) में वन विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर पौधे लगाए। रेंजर संजय सिंह एवं सुनील पांडेय उपस्थित रहे। शक्ति श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, सचिन अग्रहरी, विजय कुमार, अमित श्रीवास्तव तथा पंडित राजेश्वर भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। संवाद