भानपुर। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर रामनगर ब्लॉक के बड़ोखर स्थित लोकतंत्र सेनानी स्व. जयदत्त सिंह अमृत सरोवर पर शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। ब्लाॅक प्रमुख यशकांत सिंह ने बीडीओ राजेश सिंह व ग्रामीणों के साथ एक पेड़ मां के नाम पौधे लगाए। शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर देश की आजादी में उनके बलिदान की चर्चा की। उन्होंने जूनियर हाईस्कूल बड़ोखर के बच्चों को पौधे भी दिए। सचिव दिनेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि गोपाल पांडेय, रोजगार सेवक जितेंद्र पांडेय, पंचायत सहायक स्मिता सिंह, बड़ौगी के ग्राम प्रधान जयराम चौधरी आदि उपस्थित थे। संवाद